• 29/08/2023

INDIA गठबंधन की 2 बैठक और घट गए 200 रुपये सिलेंडर के दाम, इस नेता ने किया दावा

INDIA गठबंधन की 2 बैठक और घट गए 200 रुपये सिलेंडर के दाम, इस नेता ने किया दावा
Spread the love

मोदी कैबिनेट द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने इसे इंडिया गठबंधन का असर बताया है। ममता बैनर्जी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दो मीटिंग हुई और दाम कम कर दिए गए।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”अभी तक पिछले दो महीने में ‘इंडिया’ गठबंधन की सिर्फ दो बैठक हुई और आज हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए. ये है #INDIA का दम!”

ममता बनर्जी के इस पोस्ट को ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया है।

आपको बता दें इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मेजबानी में बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को हुई थी। वहीं दूसरी बैठक कांग्रेस की मेजबानी में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई थी।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…