- 21/04/2024
बड़ी लापरवाही: दीवार के नीचे दबी 4 जिंदगियां, शमशान घाट पर हुआ हादसा


शमशान घाट की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से शनिवार को उसकी चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की सहित 4 लोगों की मौत हो गई। शाम करीब 6.20 बजे हुई इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए।
पुलिस ने कहा कि मदनपुरी श्मशान घाट की देखरेख करने और प्रबंधन समिति के सदस्य फरार हैं और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। ये घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।
सीसीटीवी में अर्जुन नगर कॉलोनी के कुछ निवासियों को शमशान घाट की चारदीवारी के पास कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है, तभी अचानक दीवार गिर जाती है। उनके घर श्मशान घाट के पीछे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को देवी दयाल (70), कृष्ण (52), मनोज गाबा (41) और नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।