• 15/04/2024

प्रशासन की लापरवाही का भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, गड्ढे में गिरकर एक की मौत! दो गंभीर रूप से घायल

प्रशासन की लापरवाही का भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, गड्ढे में गिरकर एक की मौत! दो गंभीर रूप से घायल
Spread the love

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल है। दरअसल, बेंगलुरु जल बोर्ड द्वारा पानी की पाइपलाइन के लिए गड्ढे खोदे गए थे।लेकिन उस गड्ढे को बिना ढके छोड़ दिया गया था।

रात के वक्त में अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार को वह गड्ढा नहीं दिखा और वह बाइक के साथ गड्ढे में गिर गया, उसके साथ बाइक पर 2 अन्य भी सवार थे. वे भी गड्ढे में जा गिरे।हालांकि, इस हादसे में एक की मौत हो गई वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद केंगेरी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की और मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन कार्य की पृष्ठभूमि में एहतियात के तौर पर कोई बैरिकेड या साइनबोर्ड नहीं लगाया गया था। इस हादसे के पीछे स्थानीय लोगों ने प्राशासन को जिम्मेदार ठहराया है।इसे प्राशासन की लापरवाही बताया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…