• 12/12/2022

CG में कार सहित 4 लोग नेशनल हाइवे से गायब, एक साथ सभी का मोबाइल भी बंद, मचा हड़कंप

CG में कार सहित 4 लोग नेशनल हाइवे से गायब, एक साथ सभी का मोबाइल भी बंद, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के चार लोग कार सहित नेशनल हाइवे से लापता हो गए है। कार में बैठे सभी लोगों का मोबाइल भी एक साथ बंद हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि कोंडागांव में रहने वाले सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर के गोविंदपुर आए थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे कि शनिवार की देर रात सभी का मोबाइल दुधावा चौक के बाद एक साथ बंद बताने लगा। अगले दिन रविवार को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले में कोंडागांव, कांकेर और केशकाल पुलिस ने संयुक्त रुप से सभी की तलाश शुरु कर दी है। इसके साथ ही पुलिस रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि दुधावा चौक के आगे कार सवारों ने सिंगारभाट के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल भी डलवाया। जिसके बाद से चारों कार सहित गायब हो गए। बताया जा रहा है कि कार ओडिशा के एक नायब तहसीलदार की है, वो भी कार में मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस मामले में लूट, अपहरण सहित भी ऐंगलों पर अपनी जांच शुरु कर दी है। इसके साथ ही सभी के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन भी खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : CG में 7 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार, नाश्ता कराने का लालच देकर किया था अपहरण, खून से लथपथ मिली थी सूनसान रास्ते में 

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…