• 05/06/2024

4 साल की मासूम की निर्मम हत्या, बोरे में भरकर भूसे में दफनाया.. ऐसे हुआ खुलासा

4 साल की मासूम की निर्मम हत्या, बोरे में भरकर भूसे में दफनाया.. ऐसे हुआ खुलासा
Spread the love

उत्तर प्रदेश में उन्नाव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में 4 वर्षीय मासूम अक्षत को पड़ोस में रहने वाली महिला मधु ने अगवा कर उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गोंदरी गांव निवासी दिनेश प्रजापति का बेटा अक्षत सोमवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था।इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रात 10 बजे तक उसकी तलाश की।पता न चलने पर चाचा महेश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी हरकत में आई. एसओ राजेश्वर त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे घर के आसपास के तालाब, नालों व अन्य स्थानों पर तलाश की।

इसी दौरान पता चला कि सोमवार देर शाम बच्चे को पड़ोसी रमेश कश्यप के साथ देखा गया था।पुलिस ने रमेश और उसके बेटे मोनू कश्यप को थाने ले जाकर पूछताछ की। रमेश ने बताया कि बच्चे को उसकी बेटी मधू ले गई थी।

पुलिस ने मधू को उठाया और सख्ती से पूछताछ तो उसने सच उगल दिया।अब पकडे जाने के बाद हत्यारोपी मधु ने पुलिस को बतायाअक्षत की मां पूनम उसे दिन रात ताने मरती रहती थी। दरअसल मधु कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के देवर के साथ भाग गई थी।घर वापस आने के बाद से ही पूनम उसे ताने मारने लगी थी, जिससे मधु आक्रोशित थी। बदला लेने के लिए उसने मासूम का क़त्ल कर दिया।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…