• 12/05/2024

महादेव ऐप पर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, कोलकाता से 5 और गिरफ्तार, 32 करोड़ का लेन-देन, मोबाइल और बैंक खातों ने उगले अहम राज

महादेव ऐप पर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, कोलकाता से 5 और गिरफ्तार, 32 करोड़ का लेन-देन, मोबाइल और बैंक खातों ने उगले अहम राज
Spread the love
सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल महादेव 364 आईडी पैनल से आईपीएल (IPL) मैचों पर सट्टा संचालित करने वाले 5 अंतर्राज्यीय सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछली कार्रवाई में कोलकाता से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची। जहां सटोरियों की पतासाजी करते हुए उन्हें लोकेट किया गया। आरोपी कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों ने भी उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेकर रेकी की। सभी की जानकारी इकट्ठा होने और वहां सभी लोगों के उपस्थित होने पर पुलिस की टीम ने सटोरियों के फ्लैट में दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान मौके पर 5 लोग उपस्थित थे, जो कि लैपटॉप और मोबाइल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप और 19 मोबाईल फोन जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़कर मामले की विवेचना कर रही है।

अब तक 13 गिरफ्तार, 32 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

आपको बता दें इससे पहले पुलिस ने कोलकाता से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस ने 5 लैपटॉप, 36 मोबाइल, 24 बैंक पासबुक, 24 एटीएम जब्त किया गया था। मामले में पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को 32 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है।

मोबाइल और बैंक खातों ने उगले राज

इस के साथ ही पैनल संचालन के लिए उपयोग किए जा रहे 35 बैक खातों की भी बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। पुलिस इन बैंक खातों से हुए ट्रांजेक्शन की भी जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से जब्त हुए मोबाइल और बैंक खातों से हजारों प्लेयर की भी जानकारी मिली है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  2. महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।
  3. मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  4. मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।
  5. रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।

Related post

‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी…

Spread the loveकेंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) कॉन्क्लेव 2026 की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें राष्ट्रीय…
शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच,…

Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (8 अगस्त 2026) मुंबई के फोर्ट स्थित शारदा सदन में नेशनल…