• 03/04/2024

8 साल की मासूम के साथ खेत में सामूहिक दुष्कर्म, रोती बिलखती बच्ची ने दी घटना की जानकारी

8 साल की मासूम के साथ खेत में सामूहिक दुष्कर्म, रोती बिलखती बच्ची ने दी घटना की जानकारी
Spread the love

यूपी के बाराबंकी में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।यहां दो किशोरों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची खेत गई थी। इसी दौरान दो किशोरों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

रोती बिलखती बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो हड़कंप मच गया। एक आरोपी पीड़िता के परिवार का ही बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने दोनों किशोरों को बाल अपचारी के रूप में पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को लोग खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। इसी गांव की एक आठ साल की बच्ची सरसों लेने के लिए खेत गई थी। वहां खेत में पहले से मौजूद दो किशोरों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने वालों में 13 वर्षीय एक किशोर उसके परिवार का ही बताया जा रहा है। पीड़िता ने जब परिजनों को मामला बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की।

एडिशनल एसपी साउथ डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ बाल अपचारी के रूप में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…