• 29/06/2026

नकटी गांव में तोड़े गए 80 घर,पुलिस के साथ झड़प,प्रशासन ने कहा नया रायपुर में मिलेंगे मकान

नकटी गांव में तोड़े गए 80 घर,पुलिस के साथ झड़प,प्रशासन ने कहा नया रायपुर में मिलेंगे मकान
Spread the love

रायपुर–रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह 80 घर तोड़ दिए गए, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं। प्रशासन ने रविवार देर रात से ही यहां 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए थे। भारी विरोध के बाद लोगों का मकान शिप्ट किया जा रहा है नवा रायपुर के ईडब्ल्यूएस मकानों में। कई सालो से यहां रह रहे लोगों का जब मकान टूटा तो आक्रोश और आंसू साथ उनकी बेबसी बयां कर रही थी।

सुबह जैसे ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। ग्रामीणों में इसलिए भी आक्रोश है क्योंकि दो दिन पहले ही भरोसा दिलाया गया था कि बारिश के मौसम में किसी के मकान नहीं तोड़े जाएंगे।इस आश्वासन के बावजूद भारी पुलिस बल के साथ शुरू हुई इस तोडफ़ोड़ से ग्रामीणों में गुस्सा है। कार्रवाई के दौरान बेघर हुए बच्चों का दर्द भी छलक पड़ा। बच्चों ने बताया कि सुबह से वे भूखे-प्यासे थे और घरों पर खाना भी नहीं बना था, तभी पुलिस और नगर निगम की टीम आ धमकी और उनके आशियानों को तोडऩा शुरू कर दिया।

इधर बवाल के बीच प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस  मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा है कि इन सभी परिवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं उन्हे सरकार के द्वारा व्यवस्था दी जायेगी।

Related post

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…