• 27/01/2023

रायपुर AIIMS के 800 कर्मचारी हड़ताल पर, ये है मामला

रायपुर AIIMS के 800 कर्मचारी हड़ताल पर, ये है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स अस्पताल में हड़ताल हो गई है। तकरीबन 800 कर्मचारी काम बंद कर सड़क पर उतर आए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं।

एम्स में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा एक निजी कंपनी के हाथों में है। इस कंपनी के 800 कर्मचारी एम्स में साफ-सफाई, गार्डनिंग, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य कार्य करते हैं। शुक्रवार को सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है और सड़क पर उतर आए हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कंपनी द्वारा कम वेतन दिया जाता है। उनका अबसेंट लगा दिया जाता है। बगैर नोटिस के पिछले एक महीने में 22 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा श्रम नियमों का भी पालन नहीं किया जाता। कर्मचारियों हड़ताल में जाने से एम्स में साफ सफाई जैसी व्यवस्थाएं ठप्प पड़ गई है।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…