• 24/02/2023

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: CWC का नहीं होगा चुनाव, स्टेयरिंग कमेटी में फैसला, जानिए 3 दिवसीय अधिवेशन में क्या-क्या होगा

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: CWC का नहीं होगा चुनाव, स्टेयरिंग कमेटी में फैसला, जानिए 3 दिवसीय अधिवेशन में क्या-क्या होगा

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों के बीच कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित देश भर से कांग्रेस नेता रायपुर पहुंच चुके हैं। सोनिया और राहुल की अनुपस्थिति में हुई स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में CWC का चुनाव नहीं कराए जाने का फैसला लिया गया है। सदस्यों के मनोनयन का अधिकार सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष को दिया गया है।

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 2023 के विधानसभा चुनावों के साथ ही मिशन 2024 पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सत्ता वापसी की रणनीति तय की जाएगी। आज शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी, जिसमें 6 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 24 तारीख को सुबह 10ः30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। इसके बाद 11ः15 बजे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। इसके साथ ही आर्थिक, राजनीतिक जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 26 फरवरी को किसान, रोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सुबह 10ः30 बजे राहुल गांधी सत्र को संबोधिक करेंगे। दोपहर 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा।