• 27/02/2024

‘पंचायत 2’ एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, 4 भोजपुरी स्टार सहित 9 की गई जान

‘पंचायत 2’ एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, 4 भोजपुरी स्टार सहित 9 की गई जान
Spread the love

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आ रही है। एक सड़क हादसे में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के उभरते हुए 4 सितारों की मौत हो गई। मरने वालों में वेब सीरीज ‘पंचायत 2’ की एक्ट्रेस आंचल तिवारी, भोजपुरी एक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव और सिंगर छोटू पाण्डेय हैं। आंचल तिवारी ने ‘पंचायत 2’ में उन्होंने लीड एक्ट्रेस सांविका के किरदार रिंकी की सहेली रवीना का किरदार निभाया थाइस सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। एक साथ भोजपुरी सिनेमा से जुड़े 4 लोगों की मौत से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

घटना बिहार के कैमूर जिले के देवकली गांव के पास जीटी रोड की है। रविवार शाम को आंचल सहित अन्य कलाकार एक एसयूवी में सवार होकर शूटिंग से लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी की टक्कर एक मोटर साइकिल से हो गई। जिसके बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। जहां एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

इसे भी पढ़ें: भारत के पहले स्पेश मिशन में जाएंगे ये 4 एस्ट्रोनॉट, गगनयान से करेंगे अंतरिक्ष यात्रा 

भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मौके पर ही मोटर साइकिल सवार के अलावा एसयूवी में सवार आंचल तिवारी सहित सभी 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की पहचान आंचल तिवारी, भोजपुरी एक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव, सिंगर छोटू पाण्डेय प्रकाश राम, अनु पांडे, दधिबल सिंह, बागीश पांडे और सत्य प्रकाश मिश्रा के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेढ़, 4 माओवादी ढेर

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…