• 19/08/2024

CG के 9 IAS और 3 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, J&K और हरियाणा विस चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक, देखिए आदेश

CG के 9 IAS और 3 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, J&K और हरियाणा विस चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक, देखिए आदेश
Spread the love

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्श कमीशन ने छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसरों और 3 आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। विधानसभा चुनाव के लिए इन अफसरों को आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। इस लिहाज से चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराना आयोग के लिए भी बड़ी चुनौती है। वहीं इस चुनाव देश के साथ ही विदेशी मीडिया की भी नजर होगी।

इन्हें बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

आयोग ने छत्तीसगढ़  के जिन 9 आईएएस अफसरों को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनमें 2007 बैच के आईएएस हिमशिखर गुप्ता, 2008 बैच के राजेश सिंह राणा, 2008 बैच  के नरेंद्र कुमार दुग्गा, 2008 बैच  के भीम सिंह, 2009 बैच की अफसर प्रियंका शुक्ला, 2010 बैच के जय प्रकाश मौर्य, 2011 बैच के संजीव कुमार झा, 2013 बैच के विनित नंदनवार और 2014 बैच के आईएएस अफसर ऋतुराज रघुवंशी का नाम शामिल है।

वहीं जिन तीन आईपीएस अफसरों को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, उनमें 2008 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत अग्रवाल, 2010 बैच के अभिषेक मीणा और 2015 बैच के आईपीएस अफसर उदय किरण का नाम शामिल है।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कब होना है चुनाव

आपको बता चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में 1 चरण में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों ही राज्यों में 4 अक्टूबर को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…