• 20/06/2024

मां ने मोबाइल में गेम खेलने से मना किया तो बच्ची ने घर में लगा ली फांसी

मां ने मोबाइल में गेम खेलने से मना किया तो बच्ची ने घर में लगा ली फांसी
Spread the love

जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने मामूली बात पर आत्महत्या कर जान दे दी। छात्रा ने घर में ही फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड किया है।मां के घर पहुंचने पर इसका खुलासा हुआ। दरअसल 14 साल की आरुषि सिंह को उसकी मां ने मोबाइल पर गेम खेलने के लिए रोका गया था जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।मां और बेटी जबलपुर के गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थीं।

पुलिस जांच में जुटी

नबालिग की मां नर्स है जैसे ही वह ड्यूटी खत्म कर घर पहुंची तो बेटी को फांसी पर लटके देख मां के होश उड़ गए। मां के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसे भी पढ़ें: गरीबों की थाली खाली! दीनदयाल रसोई घर पर लगा ताला, सामने आई ये बड़ी लापरवाही

पुलिस ने जब मामले में पूछताछ की तो पता चला कि मोबाइल फोन में गेम खेलने पर मां ने मना किया था।जिसके बाद मां की डांट से आहत होकर बेटी ने ये खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरुषि की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं।वे बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। तभी उन्होंने आरुषि से मोबाइल छीन कर पढ़ाई के लिए कहा था और इसके बाद वे ड्यूटी पर चली गईं। सुबह मां जब ड्यूटी से घर लौटी तो अंदर रूम में आरुषि पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी थी।

Related post

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य…
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : साय

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

Spread the love00 रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को…
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, मुख्यमंत्री साय व कृषि मंत्री नेताम का होगा मार्गदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल,…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल 31 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित…