• 28/09/2022

BJP महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर बोले CM भूपेश बघेल, कहा- स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी बुलाए धरना में

BJP महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर बोले CM भूपेश बघेल, कहा- स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी बुलाए धरना में
Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल रवाना हो गए. इस दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पहले वे रमन सिंह से जवाब मांग और महंगाई के मुद्दे पर भी बात कर लें. स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी बुलाए धरना में भाग लें.

बीजेपी महिला मोर्चा के हुंकार रैली पर कहा कि बहुत अच्छा है, स्वागत है उनको करना चाहिए, लेकिन इससे पहले रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में आखिर क्यों शराबबंदी नहीं की? उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि प्रदेश महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस,पेट्रोल डीजल, इसके बारे में भी बात कर ले. स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी बुलाए धरना में भाग ले.

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सके महंगाई इतना बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दामों में इतना वृद्धि क्यों हो रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन करना है तो उत्तरांचल चले जाएं. वहां अंकिता के साथ अन्याय हुआ है. परिवार वाले लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं, उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए.

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है. नामांकन 30 तारीख तक होना है. कौन-कौन मैदान में रहेंगे नहीं रहेंगे, वह स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया? कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए. दो आदमी ने बना दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार दिवाली में गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने जा रही है क्या बीजेपी महंगाई को स्वीकार कर रही है. महंगाई स्वीकार कर ली है तभी तो महंगाई भत्ता लगातार बढ़ते जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगाई भत्ता पड़ रहा है दूसरी तरफ महंगाई से इंकार कर रहे हैं. गैस सिलेंडर देकर मंगाई से छुटकारा दिलाना चाहते हैं या फिर उसको और जलाना चाहते हैं.

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गए हैं. वे सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर से केरल से रवाना हुए. उनके तय कार्यक्रम के अनुसार वे रात तकरीबन 8.45 बजे वापस राजधानी पहुंचेंगे. जहां से वे रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच देखने जाएंगे.

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…