• 28/09/2022

सड़क पर आई सियासत : CG क्यों नहीं आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा.. रमन सिंह ने बताया, बोले – राहुल गांधी को भी ये पता चल गया..

सड़क पर आई सियासत : CG क्यों नहीं आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा.. रमन सिंह ने बताया, बोले – राहुल गांधी को भी ये पता चल गया..
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति अब सड़कों की लड़ाई पर आ गई है। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को मिल रही शिकायतों के बाद अब बीजेपी भी सड़कों की हालत को लेकर सरकार पर हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी सूबे की भूपेश सरकार पर हमला बोला है। सड़क के मुद्दे पर रमन सिंह ने राहुल  गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की कोशिश की है।

अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रमन सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ नहीं आने पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो राहुल गांधी को भी पता चल गया कि छत्तीसगढ़ की सड़कें खराब है। यहां की सड़कों पर राहुल गांधी चल नहीं सकते, इसलिए वे यहां नहीं आ रहे।

इसके साथ ही रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में सरकार द्वारा बस्तर और सरगुजा से ज्यादा खर्च किए जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर के 12 विधानसभा में 13 सौ करोड़ का बजट रखा जाता है।सरगुजा के 14 विधानसभा में 17 सौ करोड़ दिया गया। लेकिन सिर्फ पाटन विधानसभा मे 17 सौ करोड़ से अधिक दिया गया।

आपको बता दें इससे पहले राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने एक जर्जर सड़क के सामने खड़े होकर वीडियो बनाया था और दिखाया था कि कैसे आम लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

Related post

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिए : मुख्यमंत्री योगी

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में…

Spread the loveलखनऊ, 20 जुलाई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात…
चारधाम यात्रा अपडेट: उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का असर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा रोकी गई अस्थायी रूप से

चारधाम यात्रा अपडेट: उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का…

Spread the loveदेहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा पर असर…
बारिश में घूमने के लिए मुंबई के पास ये 5 शानदार रोड ट्रिप्स, प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून

बारिश में घूमने के लिए मुंबई के पास ये…

Spread the loveमुंबई। मानसून आते ही महाराष्ट्र की खूबसूरत वादियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से…