• 30/09/2022

अंतिम संस्कार के पहले हुई शवों की अदला-बदली, फिर ऐसे चला पता…

अंतिम संस्कार के पहले हुई शवों की अदला-बदली, फिर ऐसे चला पता…
Spread the love

अक्सर आपने सामान की अदला बदली तो सुनी होगी. लेकिन आपने कभी शवों की अदला-बदली का मामला नहीं सुना होगा. जी हां बिलकुल…. लेकिन महाराष्ट्र से एक अनोखा मामला सामने आया है.

दरअसल, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक नाम और लगभग समान आयु के दो लोगों के शवों की अदला बदली हो गई. हैरानी की बात यह है कि इन शवों की पहचान उस समय हुई जब परिवार इन्हें अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे.

परिवार को शव की पहचान उनकी मूछों के फर्क से हुई. जिसके बाद शवों को एक दूसरे के साथ बदला गया. पूरी घटना अस्पताल के कर्मचारियों की वजह से हुई, जिन्होंने दोनों के शव को एक दूसरे के साथ बदल दिया.

बता दें कि अलीबाग तहसील के पेजारी गांव के निवासी रमाकांत पाटिल (62) की MGM हॉस्पिटल में रक्तचाप और मधुमेह के कारण मौत हो गई थी. वहीं, इसी हॉस्पिटल में पनवेल तहसील के दहिवली गांव के रहने वाले राम पाटिल (66) की गुर्दे और यकृत संबंधी रोग के कारण मौत हो गई थी. जहां दोनों के शवों की अदला-बदली हो गई.

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…