• 30/09/2022

दारू बेचने के लिए शख्स ने बनाया गजब का जुगाड़, नल से पानी की जगह निकल रही शराब, जानकर रह जाएंगे हैरान

दारू बेचने के लिए शख्स ने बनाया गजब का जुगाड़, नल से पानी की जगह निकल रही शराब, जानकर रह जाएंगे हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स के दारू बेचने के तरीके को आप जानकर हैरान हो जाएंगे. इतना ही नहीं उसके जुगाड़ की आप तारीफ भी करेंगे. शख्स ने दारू बेचने के लिए बकायदा छत पर एक टंकी लगाई और घर नीचे नल. जिसके सहारे से वह दारू बेच रहा था.

दरअसल, पूरा मामला जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र के अंजोरीपाली गांव का है. यहां एक शख्स ने छत पर शराब की टंकी बनाकर नल से उसकी सप्लाई कर रहा था. शख्स ने छत पर एक छिपी हुई टंकी बनाया था, जिसमें महुआ की शराब भर देता था और घर के एक कमरे में एल्यूमीनियम की गेट के सहारे एक पाइप लाइन भी छिपाकर लगा दिया था. इतना ही नहीं शख्स ने एक नल भी लगा दिया था और उसी नल से निकालकर अवैध शराब की सप्लाई करता था.

वहीं आबकारी विभाग को मुखबिर से दारू के अवैध कारोबार की सूचना मिली. जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने घर में छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी बार-बार मना करता रहा, लेकिन सघनता से जांच किए जाने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया.  आरोपी ने अपने पूरे गोरखधंधे का खुलासा टीम के सामने किया. आबकारी विभाग ने आरोपी के घर की टंकी की तलाशी ली, तो उसमें 30 लीटर महुआ शराब मिली.

फिलहाल पूरे मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी मनोज जोल्हे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के इस तरीके से दारू के सप्लाई के लिए जुगाड़ को देखकर आबकारी विभाग की टीम भी हैरान रह गई. आबकारी विभाग की टीम ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…