• 30/09/2022

गहलोत की विदाई तय! विधायक दल की होगी बैठक, आलाकमान ने तय किया CM का नाम

गहलोत की विदाई तय! विधायक दल की होगी बैठक, आलाकमान ने तय किया CM का नाम
Spread the love

राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस सरकार के भविष्य पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल एक ही है कि क्या अशोक गहलोत ही सूबे के मुख्यमंत्री रहेंगे या फिर सचिन राजस्थान के नए पायलट होंगे। इन सवालों के बीच दोनों नेताओं के भाग्य का फैसला एक दो दिन में  होने वाला है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक गहलोत की विदाई तय हो गई है।

जानकारी के मुताबिक आलाकमान के आदेश के बाद एक दो दिन में कांग्रेस विधायक दल की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी। जहां उन्हें एक लाइन में प्रस्ताव पारित करने के लिए कहा जाएगा। जिसमें सभी विधायक एक लाइन में मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान के निर्णय पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित करेंगे। जिसके बाद दस जनपथ मुख्यमंत्री के नाम पर अपना फैसला सुनाएगा।

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला एक दो दिन में हो जाएगा। उससे पहले कल अशोक गहलोत की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने राजस्थान में हुए घटनाक्रम पर उनसे माफी मांगी थी। राजस्थान में हुए सियासी बवाल के बाद देश भर में अशोक गहलोत की जमकर किरकिरी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस की कमान अपने सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक अशोक गहलोत को सौंपना चाहती थीं। वहीं सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में दोनों गुटों के बीच चल रहे सारे विवादों का पटाक्षेप करने की रणनीति बनाई गई थी। लेकिन उसके पहले ही अशोक गहलोत खेमे के बागी तेवर ने सारे समीकरणों को ही उलट कर रख दिया।

इस पूरे घटनाक्रम से सोनिया गांधी काफी नाराज थीं। जिसके बाद अशोक गहलोत की विदाई तय हो गई थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की पसंद बताए जा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

Related post

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…
चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले-…

Spread the loveदिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का खजाना खाली हो चुका है. चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष…