• 06/10/2022

दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में आई अचानक बाढ़, कागज की तरह बह गए लोग, देखें घटना का LIVE VIDEO

दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में आई अचानक बाढ़, कागज की तरह बह गए लोग, देखें घटना का LIVE VIDEO
Spread the love

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में विजयादशमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान माल नदी में अचानक बाढ़ आ गई. जिसके चलते कम से कम 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई. जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं. मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी दी. घटना के वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के तट पर विसर्जन के लिए मौजूद थे. जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मोमिता गोदरा ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में लोग बह गए. अभी तक 8 शव बरामद हुए हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है.

मोमिता गोदरा ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना.”

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…