• 07/10/2022

शादीशुदा युवक का वहशीपन, लड़की ने शादी से किया इंकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

शादीशुदा युवक का वहशीपन, लड़की ने शादी से किया इंकार तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर
Spread the love

झारखंड के दुमका में फिर से एक युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव का है। घटना गुरुवार की रात की है। गांव का ही रहने वाला राजेश नाम का एक युवक घर में घुसकर सो रही 19 साल की मारुति कुमारी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही युवती का बयान भी दर्ज किया गया। युवती ने अधिकारियों को दिए बयान में बताया है कि आग लगते ही वह उठ गई और उसने राजेश को घर से निकलते देखा।

युवती ने अपने बयान में बताया कि आरोपी राजेश राउत पहले से शादीशुदा है। उसकी इसी साल शादी हुई है और वह उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जलाकर मारने की धमकी दिया था।

मारुति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मारुति 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने युवती के परिजनों को तत्काल 1 लाख रुपये की सहायता दी है।

आपको बता दें डेढ़ महीना पहले दुमका में 23 अगस्त को शाहरूख नाम के एक 16 साल की युवती के ऊपर उस वक्त पेट्रोल डालकर जला दिया था जब वह सो रही थी। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। कई संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया था औऱ आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई थी। इस मामले में भी एक तरफा प्यार की वजह से आऱोपी शाहरूख ने सोती हुई युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

Related post

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त व सुरक्षित आय का एक…
बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू हो रही है पहली आवासीय खेल अकादमी

बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू…

Spread the love00 28 मई से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक…
छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी द्वीप्ति योजना

छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे के लिए…