• 07/10/2022

VIDEO : मंत्री ने दिलाई शपथ ‘राम-कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, पूजा नहीं करूंगा’, BJP बोली- हिन्दू विरोधी मंत्री को बर्खास्त करो

VIDEO : मंत्री ने दिलाई शपथ ‘राम-कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, पूजा नहीं करूंगा’, BJP बोली- हिन्दू विरोधी मंत्री को बर्खास्त करो
Spread the love

केजरीवाल सरकार के एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अन्य लोगों के साथ खड़े होकर राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानने और कभी पूजा नहीं करने की हजारों लोगों को शपथ दिला रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल की आप सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद केजरीवाल भी मंत्री से नाराज बताए जा रहे हैं।

मामला विजयदशमी का है। करोलबाग के अंबेडकर भवन में हजारों की संख्या में लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली। इस कार्यक्रम में केजरीवाल सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी उस मंच पर खड़ें हैं। नीचे मौजूद लोगों को मंच से शपथ दिलाई जा रही है। शपथ में कहा जा रहा है,  “हम ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण, गौरी-गणपति को भगवान नहीं मानेंगे और कभी उनकी पूजा नहीं करेंगे।”

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हिन्दू विरोधी बताया है।  सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह दंगा कराने की कोशिश है। केजरीवाल 24 घंटे के भीतर मंत्री को हटाएं जिसने नफरत फैलाने की कोशिश की है। हम पुलिस में केस करेंगे।

देखिए वीडियो

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…