• 14/09/2026

CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Spread the love

भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव में स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक SSB जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे हड़कंप मच गया। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम आनंद प्रकाश तिवारी बताया जा रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कैंप के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related post

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveबारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से आरक्षक तक 27 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से…

Spread the loveरायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिले…
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक…

Spread the loveजापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने…