• 07/10/2022

GangRape in CG : युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित 5 युवाओं ने किया नाबालिग से गैंगरेप

GangRape in CG : युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित 5 युवाओं ने किया नाबालिग से गैंगरेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंग रेप का आरोप युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और उसके दोस्त पर है। आरोप है कि युवा कांग्रेस नेता  ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई फिर उसके बाद उसके साथ गैंग रेप किया। मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का सहयोग करने वाली एक युवती प्रीति पाण्डेय के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है।

आरोपी- युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपनी सहेली प्रीति पांडे के साथ अक्सर बाहर जाया करती थी। एक दिन पीड़िता की सहेली उसे मंगलम नाम के एक होटल ले गई।

पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक वहां उसे पीने के लिए कोल्ड्रिंक दिया गया जिसमें शराब मिली थी। उस वक्त उनके अलावा वहां युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज अली अपने एक साथी के साथ मौजूद था। जिसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को चुप रहने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता की सहेली बाद में उसे बिलासपुर लेकर आ गई और एक मकान में रखा। यहां पर भी उसके साथ तीन युवकों ने रेप किया। पीड़िता को फिर से खामोश रहने की धमकी दी गई। चिरमिरी वापस लौटने के बाद पीड़िता ने एक दिन अपनी मां को आपबीती सुनाई। मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज और प्रीति पांडे सहित चार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…