• 09/10/2022

राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सीएम नाराज, 3 साल से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला, कलेक्टरों को नियमित तहसीलों के निरीक्षण का दिया निर्देश

राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सीएम नाराज, 3 साल से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला, कलेक्टरों को नियमित तहसीलों के निरीक्षण का दिया निर्देश
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई है। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन उऩ्होंने नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेताया। सीएम ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही किए जाने के साफ निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 3 साल से एक ही स्थान पर जमा पटवारियों का तबादला करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले के स्थान परिवर्तन के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने सीमांकन प्रकरणों में देरी पर भी नाराजगी जताई और समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा।

नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने नामांतरण के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम ने सभी कलेक्टरों को नियमित रुप से तहसीलों के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें। संभाग कमिश्नर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश देते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि दिलाना सुनिश्चित करें। बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…