• 09/10/2022

बहला-फुसलाकर बच्चियों को ले जा रही थी महिला, लोगों ने रोका तो सरेराह करने लगी अश्लील हरकतें

बहला-फुसलाकर बच्चियों को ले जा रही थी महिला, लोगों ने रोका तो सरेराह करने लगी अश्लील हरकतें
Spread the love

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर चल रही है. इसको लेकर कई मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. शनिवार की देर रात दुर्ग में फेरीवाले की पिटाई के बाद ताजा मामला सरगुजा जिले से भी सामने आया है. यहां एक महिला को बच्चा चोरी के शक में कुछ लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े जाने पर महिला सरेराह अश्लील हरकतें करने लगी.

दरअसल पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना के भट्टी रोड इलाके का है. यहां लोगों ने देखा कि एक महिला दो बच्चों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान महिला जब बच्ची को ले जाने लगे तो वह रोने लगी. वहीं जब लोगों ने देखा तो उसे पकड़ लिया.

वहीं जब लोगों ने महिला को पकड़ा तो वह सड़क पर ही अश्लील हरकतें करने लगी और अपनी साड़ी उतार कर अर्धनग्न हो गई. इसके बाद लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने साथ थाने ले गई. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मामले को लेकर दोनों बच्चों ने बताया कि महिला उन्हें टॉफी-बिस्किट का लालच दे रही थी. बच्चों ने कहा कि महिला अपने साथ चलने की बात कह रही थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम प्रमिला सिंह है, जबकि पति का नाम प्रदीप सिंह बता रही है.

महिला ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसका मायका जशपुर और सरगुजा बताया है. पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ जारी है. यह भी जांच की जा रही है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर तो नहीं है. उसके परिवार में कौन-कौन है, इसके अलावा उसका बच्चा चोर गैंग से कोई ताल्लुक तो नहीं है इसकी जांच की जा रही है.

Related post