• 09/10/2022

कांग्रेस का पदाधिकारी महिला माओवादियों के साथ गिरफ्तार, ले जा रहा था नक्सलियों का इलाज कराने

कांग्रेस का पदाधिकारी महिला माओवादियों के साथ गिरफ्तार, ले जा रहा था नक्सलियों का इलाज कराने
Spread the love

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने 2 महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया नेता बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री है।

तेलंगाना पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबीर की सूचना के आधार पर की है। पुलिस को सूचना मिली की 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने एक शख्स वारंगल लेकर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को हनमाकोंडा के पास गिरफ्तार किया।

महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार शख्स का नाम केजी सत्यम नाम है। जो कि बीजापुर कांग्रस का महामंत्री है और इससे पहले वह पार्टी में उपाध्यक्ष के पद पर था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया कांग्रेसी नेता बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का करीबी है और हर कार्यक्रम में उनके साथ देखा जाता था। केजी सत्यम भोपालपट्टनम के नरवापल्ली का रहने वाला है। राजनीति के अलावा वह पेशे से ठेकेदारी का भी कार्य करता है।

पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला माओवादी किस कैडर की हैं और किन-किन बड़ी घटनाओं में शामिल रही हैं। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Related post

CG Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मों का धंधा, 3 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार

CG Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की…

Spread the loveदुर्ग। दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित जलाराम रेस्टोरेंट में लंबे समय से चल रहे कथित…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का…

Spread the loveपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान  विशेष अभियान के मात्र 9 दिनों में 72…
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था…

Spread the loveपहले एक दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का चार्ज अब सिर्फ वास्तविक दिनों का ही लगेगा…