• 10/10/2022

ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के बुकीज़ के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, अब इस जिले से पकड़ाए 6 आरोपी, पुलिस ने बैंक खाता किया फ्रीज

ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के बुकीज़ के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, अब इस जिले से पकड़ाए 6 आरोपी, पुलिस ने बैंक खाता किया फ्रीज
Spread the love

नुकंत साहू, बलौदाबाजार। आनलाईन सट्टा महादेव बुक के बुकीज के खिलाफ दुर्ग-रायपुर के बाद अब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तिल्दा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर क्रिकेट पर लगाए जा रहे करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के खातों की जांच में पुलिस को सवा करोड़ से ज्यादा की रकम के लेन-देन का हिसाब मिला है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 1 वाईफाई, 1 कैलकुलेटर जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के माध्यम से विभिन्न बैंकों के खाते में जमा कराए गए 11 लाख 38 हजार 276 रुपये फ्रीज कर दिया है। आपको बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ नाराजगी जताई थी और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01. ऋषभ पोपटानी पिता श्रवण पोपटानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेट बैंक के पास वार्ड नंबर 3 तिल्दा जिला रायपुर
02. पीयूष वाधवानी पिता मनोज वाधवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास वार्ड नंबर 05 तिल्दा जिला रायपुर
03. नीरज लेखवानी पिता वासुदेव लेखवानी, उम्र 26 वर्ष ,निवासी गोदड़ी धाम के पास वार्ड नंबर 06 तिल्दा जिला रायपुर
04 आकाश कुमार सोनी पिता लक्ष्मण सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेट बैंक के पास वार्ड नंबर 03 तिल्दा जिला रायपुर
05. राजेश सोनी पिता कुलेश्वर सोनी, उम्र 23 वर्ष , निवासी- ग्राम रवान हनुमान मंदिर के सामने थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
06. गोपी मानिकपुरी पिता रघुनाथ मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी भैरवगढ़ धाम वार्ड नंबर 03 तिल्दा जिला रायपुर

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…