• 10/10/2022

प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि अब हो रही चर्चा

प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि अब हो रही चर्चा
Spread the love

बिहार के बांका जिले में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका कारण यह है कि प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस ने कराई है. शादी तो हो गई लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है.

दरअसल, पूरा मामला धोरैया थाना क्षेत्र के पंजवारा बाजार का है. यहां लड़का और लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने और लड़के ने लड़की से शादी का वादा भी कर दिया. लेकिन जब लड़की उस पर शादी करने की बात करने लगी तो वह बार-बार इंकार करता रहा. वही इस बात की खबर जब लड़की के परिजनों को लगी, तो उन्होंने लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि धोरैया थाना क्षेत्र के रहमान कित्ता गांव निवासी संजय यादव के पुत्र मिथुन कुमार का प्रेम प्रसंग चलना गांव निवासी महेंद्र दास की पुत्री पायल कुमारी से काफी समय से चल रहा था. दोनों धोरैया के ही एक प्राइवेट क्लीनिक में जॉब करते हैं.

जानकारी के मुताबिक, जॉब के समय ही दोनों करीब आ गए. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने. लेकिन शादी का वादा करके युवक अपनी बात से मुकर गया. जिससे लड़की परेशान हो गई.

ऐसे में मामला लड़की के घर तक पहुंच गया. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को रविवार सुबह पंजवारा संकटमोचन चौक से पकड़ लिया और प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं इस बात खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई. जिससे मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इक्कठा हो गई और फिर घंटों तक हाईबोल्टेज चलता रहा.

बहरहाल, मामला थाने तक पहुंचने के बाद लड़का पुलिस के डर के मारे शादी के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंजवारा गढ़ीनाथ मंदिर में दोनों की शादी रविवार शाम को कराई गई. इसके बाद वर-वधू को पंजवारा थाना से बांड भरवाकर विदा किया गया.

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग,…

Spread the loveदुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा…