• 13/10/2022

IAS समीर बिश्नोई की पत्नी ने CM भूपेश से लगाई गुहार, ED पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

IAS समीर बिश्नोई की पत्नी ने CM भूपेश से लगाई गुहार, ED पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. ED द्वारा IAS अधिकारी समीर विश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाई है. उन्होंने ED द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम से लौटे ही थे कि IAS समीर की पत्नी परिजनों के साथ रायपुर पुलिस लाइन के हेलीपैड पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने ED पर कई गंभीर आरोप लगाए और सीएम भूपेश बघेल ने सुरक्षा की मांग की.

विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर ED के जबरदस्ती परेशान करने की शिकायत की है. वहीं मुख्यमंत्री ने बीजेपी और पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम बोलते हैं अगर कोई आदमी गलत किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जो ईमानदार लोग हैं, आप क्यों परेशान कर रहे हैं.

Related post

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति…

Spread the loveरायपुर।  अकवान चक्रवात के कारण जिले में हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और…

Spread the loveनई दिल्ली,रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति,…
BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया गठन, देखिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया…

Spread the loveनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा…