• 13/10/2022

CG Breaking News: ED ने फिर की छापेमार कार्रवाई, कोरबा और रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंची टीम, जांच जारी

CG Breaking News: ED ने फिर की छापेमार कार्रवाई, कोरबा और रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंची टीम, जांच जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीते मंगलवार से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर गुरुवार को ED की टीम ने खनिज मामलों की जांच के रायगढ़ और कोरबा कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंची. जिसमें रायगढ़ कलेक्ट्रेट खुलते ही ED की टीम खनिज शाका पहुंच गई. टीम का यहा सख्त पहरा है.

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के खनिज शाखा को CRPF के जवान ने घेर रखा है. जिसमें महिला जवान भी शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ ED की एक टीम कोरबा कलेक्ट्रेट की DMF शाखा में दबिश दी है. बताया जा रहा है कि कोरबा DMF को लेकर बड़ी शिकायते थीं.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक DMF शाखा पर भी CRPF का कड़ा पहरा है.  DMF शाखा की एक महिला अफसर से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. महिला अधिकारी DMF की प्रभारी रही.

बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने ED को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वे इलाज के चलते दो दिनों से हैदराबाद में थी. वहीं आज कलेक्टर वापस लौट आईं हैं. उनके वापस लौटते ही ED की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है.

इसके अलावा ED की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक IAS अधिकारी समेत तीन लोगों को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…