• 13/10/2022

BREAKING: IAS समीर विश्नोई और 2 कारोबारी को ED ने कोर्ट में किया पेश, 7 दिन की मांगी रिमांड

BREAKING: IAS समीर विश्नोई और 2 कारोबारी को ED ने कोर्ट में किया पेश, 7 दिन की मांगी रिमांड
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने गिरफ्तार IAS अधिकारी समीर विश्नोई सहित तीन लोगों को कोर्ट में पेश किया. जहां ED की टीम ने 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी है. इस रिमांड का विरोध करने कुछ नामी वकील भी आरोपियों की तरफ से कोर्ट में बहस कर रहे हैं.

IAS विश्नोई के अलावा लक्ष्मी तिवारी और सुनील अग्रवाल को भी ED ने कोर्ट में पेश किया है. इससे पहले उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है. ED ने आरोपियों को 7 दिन की रिमांड की मांग की है. फिलहाल थोड़ी देर में कोर्ट का फैसला आने की संभावना है. मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है.

वहीं दूसरी तरफ IAS अधिकारी समीर विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात भी की. जहां उनकी पत्नी ने सुरक्षा की मांग की है और ED पर जबरन परेशान करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने ED द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है.

बता दें कि IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश करने से पहले मेकाहारा में उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया. उनके अलावा कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी की भी गिरफ्तारी हुई है. इन लोगों का भी चेकअप कराया गया है. इन सभी पर कोयला कारोबारियों से अवैध लेनदेन और आय से अधिक संपत्ति जैसे आरोप हैं.

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…