• 16/10/2022

BIG BREAKING: सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, 15 घायल

BIG BREAKING: सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, 15 घायल
Spread the love

रूस से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां बेलगोरोद क्षेत्र में एक रूसी सैन्य स्थल पर शनिवार को गोलीबारी हो गई. जिसमें हुई 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पूर्व सोवियत राज्यों के दो नागरिकों ने ट्रेनिंग के दौरान अचानक अंधाधुंध गोलियां चलाईं, और दोनों जवाबी कार्रवाई में मारे गए.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शूटिंग दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में हुई, जो यूक्रेन की सीमा से लगती है. एक अज्ञात पूर्व सोवियत राष्ट्र के दो स्वयंसेवकों ने सैनिकों पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारे गए. मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हमला पश्चिमी सैन्य जिले में एक प्रशिक्षण के दौरान शनिवार को हुआ. बताया जा रहा है कि हमलावर पूर्व सोवियत राज्यों के थे. वहीं इस हमले को लेकर रूसी अधिकारियों ने इसे आतंकवादी कृत्य बताया है.

आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर रूसी सेना को मजबूत करने के लिए आम लोगों को सेना में भर्ती करने की बात कही थी. जिसके बाद हजारों युवा रूस से भाग गए थे. रूस में 21 सितंबर को आंशिक लामबंदी की घोषणा की गई. जिसके बाद 200,000 से अधिक लोगों को रूसी सेना में शामिल किया गया था. जिसके विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए और भर्ती कार्यालयों पर हमले भी किए गए.

Related post

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों…

Spread the loveकवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक…
CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए…

Spread the love रायपुर। CG शिक्षक तबादला:  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।…
CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर

CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5…

Spread the loveCyclone Arnab Effect in CG : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल…