• 15/10/2022

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढ़ाए दाम, कांग्रेस ने कहा- मूल्य वृद्धि मोदी सरकार की लूट

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढ़ाए दाम, कांग्रेस ने कहा- मूल्य वृद्धि मोदी सरकार की लूट
Spread the love

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। अब प्लेटफार्म टिकट 10 की बजाय 30 रुपये में मिलेंगे। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट के दाम में वृद्धि किए जाने पर  कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि को मोदी सरकार की लूट करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार तीज त्यौहार के समय आम जनता को सुविधा देने के बजाय ब्लैकमेलिंग करने में उतर जाती है।

उन्होंने कहा कि जब दीपावली और छठ पूजा का समय नजदीक आ रहा है तब ऐसे समय में रेलवे को सुविधाएं बढ़ाने चाहिए और जनता को रियायत देने की बजाय रेल मंत्रालय ने प्लेटफार्म की टिकट को 10रु के जगह 30रु कर तीज त्योहार के सीजन में भी मुनाफाखोरी करने से पीछे नहीं हट रही है। पहले से ही जनता को रेलवे की टिकट महंगी दरों पर खरीदना पड़ रहा है। अब प्लेटफार्म में जाने वाले रेल यात्रियों के छोड़ने आये रिश्तेदारों को भी महंगे दरों पर टिकट खरीदना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान भी मोदी सरकार ने 10रु की प्लेटफार्म टिकट को 50रु में बेचा। महामारी से बचने के लिए जनता लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न आर्थिक और रोजी रोटी के संकट के चलते ट्रेन के इंतजार में बैठी गरीब जनता से मुनाफाखोरी कर रही थी। मोदी सरकार की नीति सिर्फ मुनाफाखोरी करना है आम जनता के दुख तकलीफ से उसे कोई लेना देना नहीं है। जहां त्योहारी सीजन में ट्रेन की संख्या बढ़ानी चाहिए, ट्रेन यात्रा में टिकट में रियायत देनी चाहिए, सुविधाएं बढ़ाना चाहिए। वहां सिर्फ रेलवे दाम बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दिया डॉक्टरों को गजब का सुझाव, पर्चे पर अब ‘Rx’ की जगह ‘श्री हरि’ लिखो और दवा का नाम हिंदी में लिख दो

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…