• 16/10/2022

पुराने प्रेमी से तंग आकर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ने की आत्महत्या? पुलिस का आया बयान, जानिए क्या कहा

पुराने प्रेमी से तंग आकर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ने की आत्महत्या? पुलिस का आया बयान, जानिए क्या कहा
Spread the love

मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस का शव इंदौर स्थित उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम वैशाली ठक्कर की मौत की खबर से सब शॉक्ड हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इसी बीच इंदौर के एएसपी मोतिउर रहमान का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वैशाली ठक्कर नाम की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related post