• 16/10/2022

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
Spread the love

इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है. ‘ससुराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली 26 वर्षीय टीवी अभिनेत्री वैशाली टक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्ट्रेस का शव बरामद किया. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. बताया जा रहा है की वैशाली पिछले डेढ़ साल से अपने घर इंदौर में भी रह रही थी.

पूरी घटना रविवार सुबह की है. इस दौरान जब  वैशाली टक्कर अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उसके पिता उसके कमरे में गए जहां उसे फंदे से लटका पाया गया.

वैशाली टक्कर ने 2015 में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. उन्हें हाल ही में ‘रक्षाबंधन’ फिल्म में देखा गया था जिसमें उन्होंने बिग बॉस फेम निशांत मलकानी के साथ अभिनय किया था.

गौरतलब है कि वैशाली टक्कर मूल रूप से उज्जैन के  महिदपुर की रहने वाली थी. टीवी धारावाहिकों में अभिनय के साथ-साथ वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी प्रतिभागी रह चुकी थी. वो पिछले एक साल से इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साई बाग कॉलोनी में रहती थी.

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…