• 16/10/2022

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
Spread the love

इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है. ‘ससुराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली 26 वर्षीय टीवी अभिनेत्री वैशाली टक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्ट्रेस का शव बरामद किया. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. बताया जा रहा है की वैशाली पिछले डेढ़ साल से अपने घर इंदौर में भी रह रही थी.

पूरी घटना रविवार सुबह की है. इस दौरान जब  वैशाली टक्कर अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उसके पिता उसके कमरे में गए जहां उसे फंदे से लटका पाया गया.

वैशाली टक्कर ने 2015 में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. उन्हें हाल ही में ‘रक्षाबंधन’ फिल्म में देखा गया था जिसमें उन्होंने बिग बॉस फेम निशांत मलकानी के साथ अभिनय किया था.

गौरतलब है कि वैशाली टक्कर मूल रूप से उज्जैन के  महिदपुर की रहने वाली थी. टीवी धारावाहिकों में अभिनय के साथ-साथ वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी प्रतिभागी रह चुकी थी. वो पिछले एक साल से इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साई बाग कॉलोनी में रहती थी.

Related post

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल!

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveहिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना जाता है. पंचांग…
Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: कुछ राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर; जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: कुछ राशियों की…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 27 November 2026:आज मिथुन राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. जबकि कुंभ…
CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टूटेजा को झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज!

CG : DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल…

Spread the love बिलासपुर। DMF की राशि से कराए गए कार्यों में कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व IAS…