• 16/10/2022

राज्यपाल अनुसूइया उइके ने की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ, BJP के कई नेता रहे मौजूद

राज्यपाल अनुसूइया उइके ने की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ, BJP के कई नेता रहे मौजूद
Spread the love

बिलासपुर में रविवार को जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसूइया उइके शामिल हुईं. इस दौरान राज्यपाल ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया. जिसके बाद उन्होंने अधिवक्ता संघ को शपथ दिलाया.

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मीडिया से मुखातिब होते भूपेश सरकार के कामों की जमकर तारीफ की. इस मौके पर बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. राज्यपाल ने बताया कि राज्य शासन का कार्य बहुत अच्छा है. जिसके कारण किसानों गरीबों का कल्याण हो रहा है.

राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की और कहा की कहीं पर अगर योजनाओं की सरकार विफल होती दिखती है, वहां पर निर्देशित करने का काम भी हमारे द्वारा किया जाता है.

राज्यपाल ने कहा कि सरकार आरक्षण के मामले में प्रयास कर रही है. मैंने सरकार को इसको लेकर निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द न्यायिक प्रक्रिया को सुलझाने का प्रयास किया जाए. समाज के आखिरी व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, यही न्याय की तर्क संगत परिभाषा है.

बता दें कि इस मौके पर इस मौके पर न्यायाधीश पी सैम कोसी, महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे.

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…