• 16/10/2022

राज्यपाल अनुसूइया उइके ने की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ, BJP के कई नेता रहे मौजूद

राज्यपाल अनुसूइया उइके ने की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ, BJP के कई नेता रहे मौजूद
Spread the love

बिलासपुर में रविवार को जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसूइया उइके शामिल हुईं. इस दौरान राज्यपाल ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया. जिसके बाद उन्होंने अधिवक्ता संघ को शपथ दिलाया.

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मीडिया से मुखातिब होते भूपेश सरकार के कामों की जमकर तारीफ की. इस मौके पर बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. राज्यपाल ने बताया कि राज्य शासन का कार्य बहुत अच्छा है. जिसके कारण किसानों गरीबों का कल्याण हो रहा है.

राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की और कहा की कहीं पर अगर योजनाओं की सरकार विफल होती दिखती है, वहां पर निर्देशित करने का काम भी हमारे द्वारा किया जाता है.

राज्यपाल ने कहा कि सरकार आरक्षण के मामले में प्रयास कर रही है. मैंने सरकार को इसको लेकर निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द न्यायिक प्रक्रिया को सुलझाने का प्रयास किया जाए. समाज के आखिरी व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, यही न्याय की तर्क संगत परिभाषा है.

बता दें कि इस मौके पर इस मौके पर न्यायाधीश पी सैम कोसी, महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे.

Related post

नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल से था लापता, हादसा या साजिश?

नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल…

Spread the loveबिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मस्तुरी शराब भट्ठी के…
सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी….

सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना,…

Spread the loveरायपुर: “अपना पक्का घर केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और नए जीवन की मजबूत नींव…
आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: राज्यपाल रमेन डेका…..

आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि आदि उत्सव का आयोजन जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक…