• 19/10/2022

कांग्रेस को 24 साल बाद आज मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, AICC मुख्यालय में 10 बजे शुरू होगी मतगणना

कांग्रेस को 24 साल बाद आज मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, AICC मुख्यालय में 10 बजे शुरू होगी मतगणना
Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कल मंगलवार संपन्न हो गया है. वोटों की गिनती दिल्ली में AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी.

कांग्रेस पार्टी को आज 24 साल में अपना पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा. पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं.

पार्टी गठन के 137 साल के इतिहास में ऐसा छठी बार है और साल 1998 के बाद पहली बार अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डाले गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 9 हजार 900 में से 9 हजार 500 डेलीगेट्स ने मतदान किया. यानि कुल 96% मतदान हुआ.

मतदानों की गिनती 19 अक्टूबर यानि आज AICC मुख्यालय में होगी. काउंटिंग से पहले सभी मतपत्रों को मिलाया जायेगा, ताकि किसी को पता न चल सके कि किस उम्मीदवार को किस राज्य विशेष से कितने वोट मिले.

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…