• 19/10/2022

3 दिन में लगातार तीसरा रेप कांड: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ छोड़ फरार आरोपी

3 दिन में लगातार तीसरा रेप कांड: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ छोड़ फरार आरोपी
Spread the love

उत्तर प्रदेश सम्मेद राजधानी लखनऊ में महिलाओं के साथ अपराध व रेप की वारदात की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. राजधानी में लगातार तीसरे दिन भी फिर रेप कांड का मामला सामने आया है.

दरअसल, पूरा मामला गोमती नगर के लोहिया पार्क का है. यहां मंगलवार सुबह एक 15 साल की लड़की के साथ उसके 20 वर्षीय दोस्त ने दुष्कर्म किया. नाबालिग युवती बेहोशी की हालत मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसे झलकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी विद्या सागर कुशवाहा ने बेटी से रेप के बाद खून से लथपथ छोड़ दिया. वह किसी तरह घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई.

बताया जा रहा है कि लड़की से युवक का परिचय सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर हुआ था. लड़की के माता-पिता ने इसकी शिकायत गोमती नगर थाने में की. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रेप कांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी विद्यासागर कानपुर देहात का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार, वारदात के बाद चौराहे पर फेंका

गौरतलब है कि बीते 3 दिनों में रेप का यह तीसरा मामला है. इसके पहले बीते शनिवार की रात ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती के साथ ऑटो रिक्शा चालक समेत दो लोगों ने गैंगरेप किया था. इसके अलावा गोमती नगर थाना क्षेत्र में ही बीते रोज आश्रम में एक 52 वर्षीय महिला के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. दोनों मामलों में फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप, पहले किया बेहोश फिर चार लोगों ने किया दुष्कर्म, महंत समेत 4 पर FIR दर्ज

इसे भी पढ़ें: 7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

Related post

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर बनाने की  सरकार की याेजना है, जिसमें…
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में 2 बार होगी विशेष TET परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के…
WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा…

Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे डायनामिक…