• 23/10/2022

BREAKING NEWS: एक्सप्रेस-वे पर बस और डंफर की भीषण टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 42 घायल

BREAKING NEWS: एक्सप्रेस-वे पर बस और डंफर की भीषण टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 42 घायल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ गोमती एक्सप्रेस वे पर रविवार को तड़के देवरिया से जयपुर जा रही एक डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 42 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया है. इनमें 03 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तड़के लगभग 03 बजे हुए इस हादसे में जनहानि पर गहरा दुख प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस वे पर टिमरुआ के पास देवरिया से जयपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. इसमें सवार 04 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि बस मौरम से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम से राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया.

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह समेत जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए.

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 103 पर गांव टिमरुआ के पास स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई. एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. बस में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया. घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह संयुक्त रूप से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में घायलों का हालचाल लेने के लिए पहुंचे. इसके बाद डीएम एवं एसएसपी घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन करने के लिए पहुंचे. उन्होंने पुलिस को समुचित धाराओं में कार्रवाई करने को कहा. बस चालक राजस्थान के झुंझुनूं निवासी आमीन अली (35 साल) और जयपुर निवासी सह चालक सुमेर सिंह गुर्जर की भी मृतकों में शामिल हैं. एक अन्य यात्री श्रेया (8 साल) की मौत उपचार के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुई है. एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

इटावा ADM ने बताया कि यात्रियों को लेकर गोरखपुर से अजमेर जा रही एक स्लीपर बस की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऐक्सीडेंट हो गई. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related post

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने बुरी तरह रौंदा , सड़क पर बिखरे टुकड़े..

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर…

Spread the loveकानपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी ।इसके बाद…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…
ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से…

Spread the loveकन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो…