• 25/10/2022

मेडिकल काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, पंजीकरण करा चुके छात्रों को गल्तियां सुधारने का मौका, साफ्टवेयर में हुआ ये महत्वपूर्ण बदलाव

मेडिकल काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, पंजीकरण करा चुके छात्रों को गल्तियां सुधारने का मौका, साफ्टवेयर में हुआ ये महत्वपूर्ण बदलाव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र अब 28 अक्टूबर की शाम तक पंजीकरण करा सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को काउंसलिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संचालक चिकित्सा शिक्षा के साथ ही अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

इस बैठक में एम डी, एम एस, एम बी बी एस, बी डी एस, नर्सिंग, एवम बी पी टी के प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा कर निम्नलिखित निर्णय लिये गए।

अधिकारियों के मुताबिक कुछ विद्यार्थियों के द्वारा आवेदन करते समय की गई त्रुटियों को सुधारने के लिए ,एडिट ऑप्शन प्रदान करने हेतु मांग किया गया । अतः निर्णय लिया गया है की आवेदन में की गई कुछ गलतियों को सुधारने, एडिट करने का एक मौका दिया जाएगा। जिसमें वे त्रुटियों को सुधार सकेंगे। इस हेतु सॉफ्टवेयर में अपडेशन आज शाम तक कर दिया जाएगा। इस कारण पंजीयन की अंतिम तिथि को 28 अक्टूबर 6.30 बजे संध्या तक बढ़ाई गई है।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में एक शिकायत निवारण सेल बनाई गई है जिसमें डा प्रवीण बंजारे (pravnbn@gmail.com )काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित और डा अरविंद नेरल ( drarvind.neral@gmail.com ) निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में एडमिशन संबंधित शिकायतों का निवारण करेंगे।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के विभिन्न शंकाओं के मार्गदर्शन के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर 28अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की संपूर्ण एडमिशन प्रक्रिया (फीस जमा करना, दस्तावेजों की संविक्षा, और अन्य फॉर्मेलिटइस ) निम्नलिखित शासकीय मेडिकल कॉलेज में होगी।

रिम्स एवम बालाजी मेडिकल कॉलेज की काउंसलिंग की समस्त प्रक्रिया , चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में की जाएगी।शंकराचार्य चिकित्सा महाविद्यालय की समस्त प्रक्रिया चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज दुर्ग में की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को एडमिशन संबंधित प्रक्रिया हेतु संबंधित निजी मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 27 अक्टूबर के पश्चात समस्त प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस विभाग के वेबसाइट में प्रदर्शित होंगी। बीपीटी की एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान…

Spread the love00 वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, 19.23 लाख…
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार को मिली नई पहचान

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार को…

Spread the love00 लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं केजू बाई सलामे रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में…
Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि…

Spread the loveHindi Panchang, 15 July 2026: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है. इसमें गोपनीय तरीके से पूजा की…