• 28/10/2022

किन्नरों ने युवक को दिया जिंदगी भर का दर्द, नशीली चाय पिलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

किन्नरों ने युवक को दिया जिंदगी भर का दर्द, नशीली चाय पिलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज
Spread the love

उत्तर प्रदेश के शामली में किन्नरों ने कथित तौर पर एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काट दिया. किन्नरों ने पहले शख्स को नशीली चाय पिलाई, जिसके बाद उसका निजी प्राइवेट पार्ट काट लिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है.

पीड़ित ने बताया कि पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही. इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई. चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया.

बताया जा रहा है कि किन्नरों ने वारदात के बाद युवक को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन शुगर मिल के सामने फेंक कर आरोपित फरार हो गए. युवक गांव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला है. जो टेलरिंग का कार्य करता है. इसके चलते थानाभवन और गढ़ीपुख्ता के रहने वाले किन्नर उसके संपर्क में थे और कपड़ों की सिलाई कराते थे.

ASP ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज़ मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी. पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है. मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है.

Related post

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो…
Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…
झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का…

Spread the loveजगदलपुर. झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब आदिवासी समाज भी खुलकर सामने आया है.…