• 28/10/2022

VIDEO: अधिक फैशन का चक्कर शख्स को पड़ा महंगा, ‘फायर हेयरकट’ के दौरान लगी आग, युवक बुरी तरह झुलसा

VIDEO: अधिक फैशन का चक्कर शख्स को पड़ा महंगा, ‘फायर हेयरकट’ के दौरान लगी आग, युवक बुरी तरह झुलसा
Spread the love

फैशन के चक्कर में कभी-कभी अपना जान भी जोखिम में डाल देते हैं. एक ऐसा ही मामला ही हैरान कर देने वाला मामला गुजरात के वलसाड से सामने आया है. यहां सैलून में ‘फायर हेयरकट’ गलत होने से एक आदमी झुलस गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पूरा मामला वलसाड जिले के वापी कस्बे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैलून में एक 18 वर्षीय युवक फायर हेयरकट करा रहा था. इसी बीच आग तेजी से शरीर पर फैल गई और वह बुरी तरह से झुलस गया.

वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि युवक कुर्सी पर आराम से बैठा हुआ है. अचानक से बालों पर लगी आग गर्दन की तरफ बढ़ने लगती है. इस दौरान युवक दर्द से चीखने लगता है. जैसे-तैसे शरीर पर फैली हुई आग को बुझाता है.

पीड़ित के परिजन ने बताया ने बताया कि मेरा भाई साधारण बाल कटवाने गया था. नाई ने कहा कि वह अच्छे बाल काटेगा और बालों में केमिकल लगाकर आग लगा दी, जिसकी वजह से वह झुलस गया. घटना के बाद नाई वहां से भाग गया.

सिविल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने बताया कि पीड़ित शायद फायर कटिंग कराने गया होगा जिसमें शायद फोम अधिक लगने से वह जल गया है. यह घटना 26 की शाम 6 बजे की है. यह हमारे यहां 27 को आया है. पीड़ित गर्दन के आगे और पीछे, छाती के सामने और कंधे के ऊपर सतही जला है. पीड़ित की हालत स्थिर है.

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…