• 29/10/2022

मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना ही करता था बच्ची के साथ गंदी हरकत, मासूम की शिकायत पर गिरफ्तार

मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना ही करता था बच्ची के साथ गंदी हरकत, मासूम की शिकायत पर गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश के खंडवा में मदरसे में पढ़ने वाली मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना ही मासूम के साथ गंदी हरकत करता था. जब बच्ची ने अपने घर में मौलाना की इस हरकत के बारे में बताया तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, पूरा मामला खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र में जकरिया मस्जिद में संचालित हो रहे मदरसा का है. पीड़ित बच्ची के परिजन ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मदरसे में बहुत सारे छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं. छह साल की बच्ची भी मदरसे में पढ़ने जाती थी. जहां मौलाना अब्दुल समद ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की.

वहीं इस घटना की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी. जिसके बाद सभी को होश उड़ गए. जिसके बाद बच्ची के परिजन समेत समाज के लोग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी मौलाना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के मुताबिक मासूम बच्ची ने कुछ समय पहले ही मदरसे में दाखिला लिया था.

मोघट थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजन की शिकायत पर आरोपी मौलाना के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी अब्दुल समद को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…