• 22/09/2026

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम को लेकर समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत वह मंत्री टंक राम वर्मा के निवास पर पहुंचने के साथ ही तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्रालय और मुख्यमंत्री निवास में भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे मंत्री टंक राम वर्मा के निवास पहुंचेंगे। यहां से उनका अगला कार्यक्रम तीज मिलन समारोह का है। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला शाम 3:40 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेगा। यहां 3:40 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रखा गया है। मंत्रालय से निकलने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे से 7 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related post

गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान

गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा…

Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार…
बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को करेंगे नमन

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी,…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ…
PM मोदी के बस्तर आगमन पर CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

PM मोदी के बस्तर आगमन पर CM विष्णुदेव साय…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया…