• 29/10/2022

बड़ी खबर: बिजली परियोजना सुरंग में लैंडस्लाइड, एक की मौत, मलबे में दबे रेस्क्यू टीम के 6 सदस्य

बड़ी खबर: बिजली परियोजना सुरंग में लैंडस्लाइड, एक की मौत, मलबे में दबे रेस्क्यू टीम के 6 सदस्य
Spread the love

जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां किश्तवाड़ जिले में शनिवार को मेगा पावर प्रोजेक्ट की साइट पर भूस्खलन हो गया. इस घटना के बाद कई लोगों के फंसे होने की खबर है. जबकि एक की मौत हो गई.

दरअसल, पूरी घटना रातले बिजली परियोजना निर्माण स्थल पर हुई. पुलिस के मुताबिक भूस्खलन होने के बाद सुरंग में गए 6 बचावकर्मी फंस गए हैं. मौके पर बचाव दल मौजूद है.

बताया जा रहा है कि 4 लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए थे. 3 को बचा लिया गया है, जबकि एक की मौत हो गई. कई बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए फ्लड लाइट के साथ काम कर रहे हैं.

घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर दिया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि निर्माणाधीन रातले पावर प्रोजेक्ट की साइट पर एक घातक भूस्खलन की रिपोर्ट प्राप्त करने पर डीसी किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर से बात की. जेसीबी चालक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के बाद साइट पर प्रतिनियुक्त लगभग 6 व्यक्तियों का बचाव दल भी मलबे में फंस गया है. फंसे हुए लोगों को निकालने और बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. आवश्यकतानुसार और सहायता प्रदान की जाती है. मैं जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…