• 29/10/2022

BREAKING : सरेंडर के बाद सूर्यकांत तिवारी का बड़ा बयान, बताया जान का खतरा.. ड्रामा या फिर सच ? देखिए VIDEO

BREAKING : सरेंडर के बाद सूर्यकांत तिवारी का बड़ा बयान, बताया जान का खतरा.. ड्रामा या फिर सच ? देखिए VIDEO
Spread the love

कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आऱोपी सूर्यकांत तिवारी को ईडी ने पूछताछ के लिए 12 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान सूर्यकांत तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जान का खतरा है। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसका जवाब भी दिया।

इससे पहले फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी शनिवार की दोपहर अपने वकीलों के साथ रायपुर की विशेष न्यायालय में सरेंडर के लिए प्रस्तुत हुए। जिस पर न्यायालय ने उनसे सवाल किया कि वो किस अपराध में सरेंडर करना चाहते हैं तो उनके वकीलों ने बताया कि तिवारी को ईडी ढूंढ रही है। जिसके बाद ईडी के वकीलों को बुलाया गया।

ईडी के वकील और सूर्यकांत तिवारी के वकीलों के बीच लंबी जिरह हुई। ईडी ने सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ के लिए कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी जिस पर न्यायालय ने 12 दिन की रिमांड मंजूर की।

सूर्यकांत तिवारी को लेकर जब ईडी की टीम बाहर निकली तो सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि उन्हें जान का खतरा है। मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्हें किस से जान का खतरा है तो उऩ्होंने बताने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है।

आपको बता दें ईडी ने 11 अक्टूबर को कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उऩके रिश्तेदारों, IAS अफसरों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। ईडी की कार्रवाई की भनक लगते ही सूर्यकांत तिवारी फरार हो गया था वहीं रानू साहू भी अपने आवासा पर नहीं मिली थी। जिसके बाद उनका आवास ईडी ने सील कर दिया था। दो दिन बाद रानू साहू सामने आई और ईडी के अधिकारियों को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने हैदराबाद में बीमारी का इलाज कराने की जानकारी दी थी और जांच में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था।

ड्रामा या सच ?

सूर्यकांत तिवारी को सही में जान का खतरा है या फिर यह उनका ड्राम है। अगर उन्हें जान का खतरा है तो किससे। जो कोल घोटाले में शामिल हैं उनसे या फिर किसी और से इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है।  इससे पहले उन्होंने जून-जुलाई में पढ़े आयकर विभाग के छापे के बाद आईटी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उऩ्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि आईटी के अधिकारी राज्य के कुछ प्रभावशाली अधिकारियों का नाम फंसाने और राज्य सरकार को गिराने के एवज में उन्हें एकनाथ शिंदे की तरह राज्य का सीएम बनाने का वादा किया था।

देखिए वीडियो

सूर्यकांत तिवारी कौन है और उस पर क्या आरोप है ये जानने के लिए इन खबरों को पढ़ें :

ED BREAKING : सूर्यकांत तिवारी 12 दिन की ED की रिमांड पर, पूछताछ में अफसरों से लेकर कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

 

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
ED Raid: टाइगर, सनी लियोन सहित ये 14 फिल्मी सितारे शामिल हुए थे सट्टेबाजी ऐप के आरोपी की शादी में! महादेव बुक केस में ED के छापे में मिला खजाना

ED Raid: टाइगर, सनी लियोन सहित ये 14 फिल्मी…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता, मुंबई और भोपाल…