• 30/10/2022

बड़ा हादसा: फुटबाल स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ जोरदार धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: फुटबाल स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ जोरदार धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल
Spread the love

इराक की राजधानी बगदाद में फुटबाल स्टेडियम के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक विस्फोट में 10 की मौत हो गई. जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. ब्लास्ट फुटबाल खेलने के दौरान ही हुआ. मृतकों और घायलों में फुटबाल खेल रहे लोग शामिल हैं.

दरअसल, ब्लास्ट स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे. साथ ही घटनास्थल के पास पार्क हुए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं इस घटना को लेकर इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद ने की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की बात भी कही है.

बताया जा रहा है कि यह हमला नए मंत्रिमंडल को मंजूरी देने के 2 दिन बाद हुआ. प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सौदानी की अध्यक्षता वाला यह मंत्रिमंडल 2005 के बाद देश का पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के समूह के सदस्य शामिल नहीं हैं.

Related post

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को बन रहा बेहद शुभ संयोग, बनेंगे शुभ काम, पढ़ें दिनभर का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को…

Spread the love15 नवंबर 2026, रविवार को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन…
रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित…

Spread the loveरायपुर। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान…
धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन…

Spread the love00 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन, आवास से वन अधिकार…