• 30/10/2022

बड़ा हादसा: फुटबाल स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ जोरदार धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: फुटबाल स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ जोरदार धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल
Spread the love

इराक की राजधानी बगदाद में फुटबाल स्टेडियम के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक विस्फोट में 10 की मौत हो गई. जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. ब्लास्ट फुटबाल खेलने के दौरान ही हुआ. मृतकों और घायलों में फुटबाल खेल रहे लोग शामिल हैं.

दरअसल, ब्लास्ट स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे. साथ ही घटनास्थल के पास पार्क हुए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं इस घटना को लेकर इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद ने की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की बात भी कही है.

बताया जा रहा है कि यह हमला नए मंत्रिमंडल को मंजूरी देने के 2 दिन बाद हुआ. प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सौदानी की अध्यक्षता वाला यह मंत्रिमंडल 2005 के बाद देश का पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के समूह के सदस्य शामिल नहीं हैं.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…